नहीं थी बीडीओ, कर्मी कर रहे थे गप

नहीं थी बीडीओ, कर्मी कर रहे थे गप फोटो नंबर- 14, 15 व 16 सीओ, सीडीपीओ व आरटीपीएस का बंद कार्यालय सुप्पी. बीडीओ अंजना कुमारी का कार्यालय कक्ष 11:40 बजे बंद मिला. बरामदे पर भाजपा नेता श्यामचंद्र सिंह अमिताभ, लिपिक जितेंद्र कुमार, जशीम अंसारी, शिव शंकर राम व सुनील बैठा बैठे हुए थे और गप […]

नहीं थी बीडीओ, कर्मी कर रहे थे गप फोटो नंबर- 14, 15 व 16 सीओ, सीडीपीओ व आरटीपीएस का बंद कार्यालय सुप्पी. बीडीओ अंजना कुमारी का कार्यालय कक्ष 11:40 बजे बंद मिला. बरामदे पर भाजपा नेता श्यामचंद्र सिंह अमिताभ, लिपिक जितेंद्र कुमार, जशीम अंसारी, शिव शंकर राम व सुनील बैठा बैठे हुए थे और गप कर रहे थे. आरटीपीएस कार्यालय भी बंद था. कृषि कार्यालय में भी कोई नहीं था. सीओ व नाजिर का पता नहीं सीओ का कार्यालय कक्ष बंद था. नाजिर धनिक लाल पासवान व लिपिक महेंद्र प्रसाद का कोई अता-पता नहीं था. प्रधान लिपिक रामचंद्र बैठा व अनुसेवी राजू कुमार मौजूद दिखे. बाल विकास परियोजना कार्यालय में एक मात्र अनुसेवी विंदा साह मौजूद थे. उन्हें छोड़ न तो सीडीपीओ और न हीं पर्यवेक्षिका व लिपिक मौजूद थे. बीइओ की कुरसी थी खाली बीआरसी में बीइओ नहीं थे. उनकी कुरसी खाली थी. साधनसेवी जगत कुमार सिंह व कुछ शिक्षक मौजूद थे. बीडीओ अंजना कुमारी ने बताया कि वह छठ घाट के निरीक्षण के लिए क्षेत्र में निकली हुई हैं. वैसे अधिकारी व कर्मियों को समय पर कार्यालय आना है. वह शीघ्र पता करेंगी कि समय पर कौन-कौन अधिकारी व कर्मी नहीं आये. भाजपा महामंत्री ने की प्रतिक्रिया व्यक्त प्रखंड कार्यालय में मौजूद भाजपा के महामंत्री श्यामचंद्र सिंह अमिताभ ने अधिकारी व कर्मियों के मुख्यालय से अनुपस्थित रहने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >