लक्ष्मणा नहीं बना चुनावी मुद्दा : राहुल

लक्ष्मणा नहीं बना चुनावी मुद्दा : राहुल– युवा जदयू की बैठक में समस्या पर विचार विमर्श– कूड़ा-कचरा से नदी का अस्तित्व पर गंभीर खतरा– बैठक में पौराणिक लक्ष्मणा नदी की उड़ाही की उठी मांगसीतामढ़ी : युवा जदयू की एक बैठक शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में […]

लक्ष्मणा नहीं बना चुनावी मुद्दा : राहुल– युवा जदयू की बैठक में समस्या पर विचार विमर्श– कूड़ा-कचरा से नदी का अस्तित्व पर गंभीर खतरा– बैठक में पौराणिक लक्ष्मणा नदी की उड़ाही की उठी मांगसीतामढ़ी : युवा जदयू की एक बैठक शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रुप से शहर के एकमात्र ऐतिहासिक लक्ष्मणा नदी की उपेक्षा एवं उड़ाही जैसे गंभीर मामलों पर विचार विमर्श किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि नदी उड़ाही जैसे समस्या पर बीते विधानसभा चुनाव में किसी प्रत्याशी की नजर नहीं पड़ी. किसी प्रत्याशी की ओर से इसे चुनावी मुद्दा नहीं बनाया गया. समस्या की अनदेखी के कारण दिन प्रतिदिन नदी का आकार छोटा होता जा रहा है. शहर के तमाम कूड़ा व कचरा फेंके जाने से इसका अस्तित्व खतरे में जाता दिख रहा है. अभी छठ पर्व आनेवाला है और शहर की छठ व्रती इसी नदी में अर्ध देंगी. कूड़ा-कचरा के कारण नदी का अस्तित्व समाप्त होने की कगार पर है. इसकी उड़ाही नहीं होना लापरवाही का परिचायक है. मौके पर युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, शिवहर युवा जदयू के जिलाध्यक्ष विशाल गौरव, उपाध्यक्ष हरि यादव, नगर अध्यक्ष राकेश कुमार, धनंजय यादव, पिंटू कुमार तन्ना, महबूब आलम, दिनेश निषाद समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >