कई संगीन मामलों का आरोपित धीरज गिरफ्तार बैरगनिया : स्थानीय थाने की पुलिस ने गुरुवार की रात मुसाचक गांव में छापेमारी कर कई संगीन मामलों के आरोपित धीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया. उसकी संलिप्तता जेनरल स्टोर के मालिक गुड्डु खान की हत्या का प्रयास एवं बाइक लूट समेत अन्य मामले में रही है. थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि धीरज इससे पूर्व गांव के हीं चौकीदार पर जानलेवा हमला करने के मामले में जेल गया था. एक माह पूर्व हीं वह जेल से छूट कर आया था. मोबाइल सर्विलांस के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की गयी है. पूछताछ में दोनों मामलों में उसने अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है. अन्य आपराधिक मामलों में रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जायेगी. मालूम हो कि धीरज ने गुड्डु खान पर हमला से पूर्व नेपाल के रौतहट जिले के कटहरिया थाना अंतर्गत डुमरिया गांव निवासी उपेंद्र साह से बाइक लूट को अंजाम दिया था. इस मामले में धीरज के अलावा उसके गांव के हीं संजय पांडेय को आरोपित किया गया था.
कई संगीन मामलों का आरोपित धीरज गिरफ्तार
कई संगीन मामलों का आरोपित धीरज गिरफ्तार बैरगनिया : स्थानीय थाने की पुलिस ने गुरुवार की रात मुसाचक गांव में छापेमारी कर कई संगीन मामलों के आरोपित धीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया. उसकी संलिप्तता जेनरल स्टोर के मालिक गुड्डु खान की हत्या का प्रयास एवं बाइक लूट समेत अन्य मामले में रही है. थानाध्यक्ष […]
