एटीएम में कैश नहीं, ग्राहक परेशान

एटीएम में कैश नहीं, ग्राहक परेशान फोटो नंबर- 9,10 व 11 यह तमाम एटीएम शांतिनगर चौक की है, 12 स्टेट बैंक की डुमरा शाखा एटीएम पर लगी भीड़ जिस एटीएम में कैश है, वहां लगी है ग्राहकों की कतारडुमरा. दीवाली व छठ को लेकर लोगाें ने जमकर खरीदारी की. लेकिन ग्राहक को उस समय कठिनाईयों […]

एटीएम में कैश नहीं, ग्राहक परेशान फोटो नंबर- 9,10 व 11 यह तमाम एटीएम शांतिनगर चौक की है, 12 स्टेट बैंक की डुमरा शाखा एटीएम पर लगी भीड़ जिस एटीएम में कैश है, वहां लगी है ग्राहकों की कतारडुमरा. दीवाली व छठ को लेकर लोगाें ने जमकर खरीदारी की. लेकिन ग्राहक को उस समय कठिनाईयों का सामना करना पड़ा, जब एटीएम पैसा निकालने के लिए पहुंचे और पता चले कि एटीएम ठीक है, पर कैश ही नहीं हैं. इस कारण ग्राहकों ने बैंक प्रबंधन के खिलाफ रोष व्यक्त किया. मजाक बन गया है एटीएम डुमरा-सीतामढ़ी पथ स्थित शांतिनगर चौक पर विभिन्न बैंकों के एटीएम हैं लेकिन मंगलवार को शांतिनगर चौक के तमाम एटीएम से ग्राहक बिना पैसा निकाले लौट गये. एटीएम में कम पड़ गया कैश जिन बैंकों के एटीएम में कैश था, वह दोपहर तक कम पड़ गया. करीब-करीब हर एटीएम के पास ग्राहकों की लंबी कतार देखी गयी. इस भीड़ का अंदाजा शायद बैंकों को नहीं थी, जिस कारण एटीएम में पर्याप्त पैसा नहीं रखा जा सका था. कारण कि दोपहर तक अधिकांश बैंकों के एटीएम में पैसे कम पड़ गये. ग्राहकों को खाली हाथ लौटना पड़ा. स्टेट बैंक के डुमरा स्थित दोनों एटीएम पर ग्राहकों की काफी भीड़ देखी गयी. यह कहने में दो मत नहीं कि स्टेट बैंक के एटीएम के चलते ही सैकड़ों लोगों की खाली जेब में पैसे हों पाये. कहते हैं मुख्य प्रबंधक एसबीआइ के मुख्य प्रबंधक एसके राव ने बताया कि बैंक की ओर से तमाम एटीएम की मॉनिटरिंग की जा रही है. कोशिश है कि उनके बैंक के एटीएम से सभी ग्राहकों को सुविधा मिले. दीवाली पर एक दिन बैंक बंद रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >