महा गंठबंधन से एनडीए को बड़ा झटका फोटो नंबर-42 व 43 प्रमाण पत्र लेते नव निर्वाचित विधायक दिनकर राम व सुनीता सिंह चौहान चुनावी महा पंडितों का पूरा गणित फेल छह सीटों पर महा गंठबंधन का कब्जा भाजपा की झोली में गया मात्र दो सीट रालोसपा व लोजपा प्रत्याशी हार गये सीतामढ़ी. जिले के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया. परिणाम से एनडीए को बड़ा झटका लगा है. चुनावी महा पंडितों का भी पूरा गणित फेल हो गया है. जो चुनाव परिणाम सामने आये हैं, उसकी उम्मीद एनडीए को नहीं थी, मगर सच से शायद कोई इनकार कर सकता है. राजद को बड़ी सफलता वर्ष 2010 के विस चुनाव में जदयू व भाजपा ने साथ मिल कर चुनाव लड़ा था. चार-सीट भाजपा व जदयू के झोली में गया था. इस बार जदयू, राजद व कांग्रेस ने साथ मिल कर चुनाव लड़ा और एनडीए को हांसिये पर ला दिया. वैसे राजद को बड़ी सफलता मिली है. वर्ष 10 में राजद को एक भी सीट हासिल नहीं हुआ था तो इस बार तीन सीटों पर कब्जा जमाने में सफल रही है. भाजपा को क्षति वर्ष 10 के चुनाव में भाजपा चार सीटों पर चुनाव जीती थी. इस बार सीटों की संख्या घट कर दो हो गयी है. एनडीए के घटक दलों के भी प्रत्याशियों को हार का सामना करने से यह स्पष्ट हो गया है कि एनडीए को करारा झटका लगा है. बेलसंड से लोजपा प्रत्याशी मो नसीर उर्फ लाल, सुरसंड से हम प्रत्याशी मो शाहिद अली खां एवं बाजपट्टी व रून्नीसैदपुर से रालोसपा प्रत्याशी क्रमश: रेखा देवी व पंकज कुमार मिश्र चुनाव हार गये हैं.26344 ने दबाये थे नोटा बटन सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में कुल 26344 वोटरों ने नोटा बटन दबाये थे. रून्नीसैदपुर से सबसे अधिक 7249 वोटरों ने नोटा बटन का प्रयोग किया था. परिहार के 2618, बथनाहा के 5028, रीगा के 1105, सीतामढ़ी के 1620, बाजपट्टी के 4138, बेलसंड के 1642 वोटरों ने नोटा बटन का प्रयोग किया. 44 मत किये गये रिजेक्ट मतगणना के दौरान दो विस क्षेत्रों के कुल 44 वोट रिजेक्ट कर दिये गये. रिपोर्ट के अनुसार, बाजपट्टी विस क्षेत्र के आठ एवं परिहार विस क्षेत्र के 36 वो रिजेक्ट किये गये. प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र मतगणना के बाद बथनाहा के निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम विभागीय जांच हरि शंकर राम ने निर्वाचित विधायक दिनकर राम एवं बेलसंड के निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ सुधीर कुमार ने निर्वाचित विधायक सुनीता सिंह चौहान को प्रमाण पत्र दिया. इसी तरह अन्य प्रत्याशियों को निर्वाची पदाधिकारियों द्वारा प्रेक्षकों की मौजूदगी में प्रमाण पत्र दिया गया.
महा गंठबंधन से एनडीए को बड़ा झटका
महा गंठबंधन से एनडीए को बड़ा झटका फोटो नंबर-42 व 43 प्रमाण पत्र लेते नव निर्वाचित विधायक दिनकर राम व सुनीता सिंह चौहान चुनावी महा पंडितों का पूरा गणित फेल छह सीटों पर महा गंठबंधन का कब्जा भाजपा की झोली में गया मात्र दो सीट रालोसपा व लोजपा प्रत्याशी हार गये सीतामढ़ी. जिले के सभी […]
