जनता का फैसला सर आंखों पर

जनता का फैसला सर आंखों पर सीतामढ़ी. लोकतंत्र में जनता मालिक होती है. जनता का फैसला सर-आंखों पर है. यह बात रून्नीसैदपुर विस क्षेत्र से रालोसपा प्रत्याशी पंकज कुमार मिश्रा ने चुनावी नतीजा आने के बाद कही. कहा कि, उन्हें 41,589 मतदाताओं ने अपना समर्थन दिया है. वे उनके आभारी रहेंगे. चुनाव में हार-जीत तो […]

जनता का फैसला सर आंखों पर सीतामढ़ी. लोकतंत्र में जनता मालिक होती है. जनता का फैसला सर-आंखों पर है. यह बात रून्नीसैदपुर विस क्षेत्र से रालोसपा प्रत्याशी पंकज कुमार मिश्रा ने चुनावी नतीजा आने के बाद कही. कहा कि, उन्हें 41,589 मतदाताओं ने अपना समर्थन दिया है. वे उनके आभारी रहेंगे. चुनाव में हार-जीत तो होती ही रहती है. चुनाव हारने के बाद भी वे क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में शामिल होकर उनके मान-सम्मान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे. वे जन समस्याओं के लिए संघर्षरत रहेंगे. वे पक्ष में मतदान नहीं करने वाले मतदाताओं को भी अपने सामाजिक कार्य से भरोसा जितने का प्रयास करेंगे. महागंठबंधन की विजयी, हर बिहारी की जीतजदयू के प्रदेशस्तरीय नेता रामेश्वर महतो ने महागंठबंधन की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की है. उन्होंने महागंठबंधन के नेता, कार्यकर्ता, समर्थक व मतदाताओं को बधाई दी है. कहा कि महागंठबंधन की विजयी, हर बिहारी की जीत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >