पुलिस छावनी में तब्दील रहा मतगणना केंद्र

पुलिस छावनी में तब्दील रहा मतगणना केंद्र सीतामढ़ी. जिला मुख्यालय स्थित एमपी हाइस्कूल, डुमरा में रविवार को जिले के आठों विधानसभा क्षेत्र का मतगणना कार्य शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. मतगणना कार्य आरंभ होने से समाप्ति तक डीएम राजीव रौशन व एसपी हरि प्रसाद एस मौजूद रहे. मतगणना केंद्र की सुरक्षा को लेकर अर्धसैनिक बलों […]

पुलिस छावनी में तब्दील रहा मतगणना केंद्र सीतामढ़ी. जिला मुख्यालय स्थित एमपी हाइस्कूल, डुमरा में रविवार को जिले के आठों विधानसभा क्षेत्र का मतगणना कार्य शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. मतगणना कार्य आरंभ होने से समाप्ति तक डीएम राजीव रौशन व एसपी हरि प्रसाद एस मौजूद रहे. मतगणना केंद्र की सुरक्षा को लेकर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गयी थी. जगह-जगह बैरेकेटिंग की व्यवस्थामतगणना केंद्र के आसपास की गतिविधि को कम करने के लिए जगह-जगह बैरेकेटिंग की व्यवस्था की गयी थी. सीतामढ़ी से मुजफ्फरपुर जाने वाली वाहन शंकर चौक से बड़ी बाजार की ओर न जाकर कुमार चौक के रास्ते से जा रही थी. इसी प्रकार मुजफ्फरपुर से आने वाली वाहन विश्वनाथपुर से जेल रोड होते हुए सीतामढ़ी में प्रवेश कर रही थी. बाइक व चार पहिया वाहन को भी मतगणना केंद्र की ओर जाने की इजाजत नही थी. मतगणना केंद्र की ओर जाने वाली सड़क में डुमरा थाना के समीप बैरेकेटिंग की व्यवस्था की गयी थी. इसी प्रकार बड़ी बाजार के समीप भी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >