प्रदूषण मुक्त दीवाली मनाने को बच्चे संकल्पित

प्रदूषण मुक्त दीवाली मनाने को बच्चे संकल्पित फोटो- फाइल नंबर एक में सेंट्रल स्कूल, पुपरी की छात्र-छात्राएं पुपरी. प्रकाश का पर्व दीवाली नजदीक आता जा रहा है खास कर बच्चों की उत्सुकता बढ़ रही है. बच्चे इस वर्ष प्रदूषण मुक्त दीवाली मनाने को पूरी तरह संकल्पित हैं. उनका मानना कि खुशी के त्योहार दीवाली में […]

प्रदूषण मुक्त दीवाली मनाने को बच्चे संकल्पित फोटो- फाइल नंबर एक में सेंट्रल स्कूल, पुपरी की छात्र-छात्राएं पुपरी. प्रकाश का पर्व दीवाली नजदीक आता जा रहा है खास कर बच्चों की उत्सुकता बढ़ रही है. बच्चे इस वर्ष प्रदूषण मुक्त दीवाली मनाने को पूरी तरह संकल्पित हैं. उनका मानना कि खुशी के त्योहार दीवाली में पटाखा फोड़ने व केरोसिन का प्रयोग करने से पर्यावरण प्रदूषित होता है. इस लिहाज से वे इको फ्रेंडली दीवाली मनायेंगे और खुशियां बांटेंगे. शनिवार को प्रभात खबर की टीम स्थानीय सेंट्रल स्कूल व डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल के बच्चों से बातचीत की, उसका कुछ अंश इस प्रकार है. वर्ग छह की सिखा, सुमेधा, आशीष, आरती, रश्मि व साहिल : घी, तील व सरसों के तेल का दीप जालायेंगे. मिठाइयां बांट कर खुशी मनायेंगे. केरोसिन व पटाखें का प्रयोग नहीं करेंगे. वर्ग पांच की अंजली, सृजना, प्रियांशु, यश राज व रवि कुमार : दीवाली खुशियों का त्योहार है. इसे खुशी से मनायेंगे. घर और आसपास की सफाई करेंगे. केरोसिन के बदले घी का दीपक जलायेंगे. पटाखें नहीं फोड़ेंगे. नये कपड़े पहन कर अपने दोस्तों के बीच मिठाइयां बांटेंगे. इधर, स्कूल के व्यवस्थापक ललन कुमार सिंह, प्रधानाचार्य नवीन चंद्र वर्मा, शिक्षक विमलेश कुमार कर्ण, विपुल, कुंदन, सलोनी व नितेश कुमार ने बताया कि बच्चे इस वर्ष पूर्णत: प्रदूषण मुक्त दीवाली मनायेंगे. साथ हीं बच्चों से यह अपील भी किया गया कि पर्यावरण की रक्षा के दृष्टिकोण से वे पटाखे व केरोसिन का उपयोग न करें. रंगोली बना कर मनायेंगे दीवाली उधर, बाजार समिति के समीप स्थित डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भी प्रदूषण मुक्त दीवाली मनाने का संकल्प लिया. बताया कि वे लोग इस वर्ष से इको फ्रेंडली दीवाली मनायेंगे. बातचीत का कुछ अंश इस प्रकार है. वर्ग सात का छात्र आशीर्वाद, शीतांशु, ओमकेश्वर व शिवम : दीवाली प्रकाश का त्योहार है. इस पर्व के अवसर पर हम सभी अपने घर व आसपास की सफाई कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाते हैं. ऐसे में पटाखें फोड़ कर व केरोसिन का प्रयोग कर प्रदूषण नहीं फैलाना चाहिए. वर्ग छह की छात्रा निशी व वागीशा : अपने घर व आसपास की सफाई करेगी और दीवाली के दिन सुंदर रंगोली सजा कर खुशियां मनायेगी. दीपक में केरोसिन के बदले घी, तील व सरसों तेल का प्रयोग करेगी, ताकि पर्यावरण प्रदूषित न हो. निदेशक हेमंत गिरि, प्राचार्य अभय कुमार, उप प्राचार्य किशोरी कांत झा, किरण गोस्वामी व मणीशंकर झा समेत अन्य ने बताया कि बच्चों से प्रदूषण मुक्त दीवाली मनाने की अपील की गयी है. साथ ही समाज के लोगों से यह भी अपील की गयी है कि इस अवसर पर जुआ व अतिशबाजी से परहेज करें. साथ हीं गरीब तबके को लोगों को आर्थिक रूप से मदद करें ताकि वे भी खुशी पूर्वक दीवाली का त्योहार मनाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >