दो घरों में आग से तीन लाख की संपत्ति राख

दो घरों में आग से तीन लाख की संपत्ति राख फोटो-27 जला घरसोनबरसा. प्रखंड के लालबंदी पूर्वी में शुक्रवार की रात अलाव से लगी आग में दो घर राख हो गया. इससे नगदी, कपड़ा, आभूषण, अनाज समेत करीब तीन लाख की संपत्ति के नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है. स्थानीय लोगों के सहयोग से […]

दो घरों में आग से तीन लाख की संपत्ति राख फोटो-27 जला घरसोनबरसा. प्रखंड के लालबंदी पूर्वी में शुक्रवार की रात अलाव से लगी आग में दो घर राख हो गया. इससे नगदी, कपड़ा, आभूषण, अनाज समेत करीब तीन लाख की संपत्ति के नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है. स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. थानाध्यक्ष फूल देव चौधरी ने बताया कि अगलगी की सूचना उन्होंने अंचलाधिकारी को दे दी है. जानकारी के अनुसार, गृहस्वामी गणेश राय एवं मो एजाजुल अंसारी का परिवार सो रहा था. इसी बीच रात करीब दो बजे आग की लपटे उठने लगी और देखते ही देखते आग फैल गया. गृहस्वामी को बचाव का कोई मौका भी नहीं मिल पाया. आग से दोनों परिवार के नगदी 50 हजार रुपये, कपड़ा, आभूषण, अनाज, फर्नीचर समेत अन्य सामान राख हो गया. आग की चपेट में आकर एक बैल, दो बकरी भी झुलस गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >