सवारी ट्रेन से दो अवैध वेंडर धराये

सवारी ट्रेन से दो अवैध वेंडर धराये फोटो नंबर- 34 पुलिस गिरफ्त में वेंडर सीतामढ़ी. समस्तीपुर आरपीएफ द्वारा गठित अपराध शाखा की टीम में शुक्रवार को सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर 55506 डाउन सवारी गाड़ी से दो अवैध वेंडर को पकड़ा है. उसके बाद आरपीएफ, सीतामढ़ी के हवाले कर दिया. आरपीएफ निरीक्षक एसएन राम ने बताया कि […]

सवारी ट्रेन से दो अवैध वेंडर धराये फोटो नंबर- 34 पुलिस गिरफ्त में वेंडर सीतामढ़ी. समस्तीपुर आरपीएफ द्वारा गठित अपराध शाखा की टीम में शुक्रवार को सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर 55506 डाउन सवारी गाड़ी से दो अवैध वेंडर को पकड़ा है. उसके बाद आरपीएफ, सीतामढ़ी के हवाले कर दिया. आरपीएफ निरीक्षक एसएन राम ने बताया कि एक वेंडर दरभंगा जिले के जाले का देव नारायण मंडल तो दूसरा सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के बसबरिया का मनोज राउत है. टीम में एएसआइ आरपी मंडल, शंभु कुमार महतो, अनिल कुमार भारती व कुंदन कुमार शामिल थे. दोनों वेंडर को रेल न्यायालय, समस्तीपुर भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >