मतगणना स्थल पर आने-जाने का रूट तय सीतामढ़ी. मतगणना केंद्र पर आने-जाने के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किया गया है. अभ्यर्थी, चुनाव अभिकर्ता व गणन अभिकर्ता डुमरा हवाई अड्डा मैदान में गाड़ी पार्क करेंगे. रीगा, बथनाहा, परिहार, सुरसंड व सीतामढ़ी विस क्षेत्र के अभ्यर्थी, चुनाव अभिकर्ता व गणन अभिकर्ता एमपी हाइस्कूल के पूर्वी द्वार से मतगणना केंद्र में प्रवेश करेंगे. बाजपट्टी, रून्नीसैदपुर व बेलसंड विस क्षेत्र के अभ्यर्थी, चुनाव अभिकर्ता व गणन अभिकर्ता डुमरा हवाई अड्डा मैदान में गाड़ी पार्क करेंगे और रामसेवक सिंह महिला कॉलेज के पूरब वाले रास्ते से दक्षिण की ओर आकर एनएच-77 से पश्चिम की ओर आयेंगे. बाजपट्टी विस क्षेत्र के अभ्यर्थी व अभिकर्ता डायट भवन डुमरा के मुख्य द्वार में प्रवेश करेंगे. बेलसंड विस क्षेत्र के अभ्यर्थी व अभिकर्ता हाइस्कूल के बीच की खुली चहारदीवारी से मतणगना केंद्र पर जायेंगे. रून्नीसैदपुर विस क्षेत्र के अभ्यर्थी व गणन अभिकर्ता एनएच-77 पर डायट भवन डुमरा के पश्चिमी द्वार से मतगणना केंद्र पर जायेंगे. मीडिया कर्मियों के लिए व्यवस्थामीडिया कर्मियों के लिए एमपी हाइस्कूल डुमरा में मीडिया सेल बनाया गया है. मीडियाकर्मी उक्त स्कूल के साइकिल स्टैंड के गेट द्वार से प्रवेश कर मीडिया सेल में जायेंगे. इनके पास भारत निर्वाचन आयोग के आदेश के आलोक में पास निर्गत किया गया है. मीडिया सेल में डीपीआरओ भी मौजूद रहेंगे. निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में इवीएम या निर्वाचन से संबंधित किसी कागजात के फोटो व रिकाॅर्डिंग पर रोक लगा दी गयी है. मुख्य द्वार से करेंगे प्रवेशप्रेक्षक, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम, एसपी, निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व वरीय पदाधिकारी एमपी हाइस्कूल, डुमरा के मुख्य द्वार से प्रवेश करेंगे. मतगणना कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मी, पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक व माइक्रो प्रेक्षक एनएच-77 के पूरब की ओर से चलते हुए डीडीसी के आवास के पास बैरकेटिंग को पार करेंगे. उसके बाद द्वितीय नियुक्ति पत्र व आइकार्ड दिखा कर एमपी हाइस्कूल के साइकिल स्टैंड के द्वार से प्रवेश कर पंडाल में जायेंगे और वहां से मतगणना हॉल में प्रवेश करेंगे. मतगणना परिसर में संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल उत्तरदायी होंगे. अलग-अलग रंग का प्रवेश पत्रअभ्यर्थियों को सफेद रंग के कार्ड पर प्रवेश पत्र निर्गत किया गया है. जिस पर उनका फोटो भी है. मतगणना अभिकर्ता को पीला रंग के कार्ड पर प्रवेश पत्र निर्गत किया गया है. उक्त कार्ड पर टेबल संख्या भी अंकित है. एमपी हाइस्कूल के पूर्वी गेट के प्रवेश द्वार पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह पुपरी डीसीएलआर निशांत बिना प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी, निर्वाचन अभिकर्ता व गणना अभिकर्ता को मतगणना केंद्र में प्रवेश नही करने देंगे. मतगणना कर्मियों को गुलबाी रंग के कार्ड पर पहचान पत्र सह परिसर प्रवेश पत्र निर्गत किया गया है. निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी व मतगणना कर्मियों को भी गुलाबी रंग के कार्ड पर फोटो युक्त प्रवेश पत्र निर्गत किया गया है. इन्हें मोबाइल रखने की अनुमतिमतगणना स्थल पर अभ्यर्थी, निर्वाचन अभिकर्ता, गणन अभिकर्ता व मतगणना कर्मी बीड़ी, सलाई, सिगरेट व मोबाइल लेकर नहीं जायेंगे. प्रेक्षक, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम, एसपी, निर्वाची पदाधिकारी, सभी डीएसपी, सभी एसडीसी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, मीडिया कोषांग में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी व जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी मोबाइल के साथ मतगणना स्थल पर जा सकेंगे. लगेगा मेटल डिटेक्टर भीसुरक्षा व विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर मेटल डिटेक्टर लगाये जायेंगे. इसकी व्यवस्था करने का निर्देश पुलिस केंद्र के परिचारी प्रवर को दिया गया है. मतगणना परिसर में प्रवेश के पूर्व डीडीसी आवास के सामने बैरिकेडिंग से डायट भवन तक वाहनों को प्रवेश वर्जित रहेगा. प्रेक्षक, डीएम, एसपी, निर्वाची पदाधिकारी, सभी डीएसपी, सभी एसडीसी, उप निर्वाचन पदाधिकारी व सहायक निर्वाची पदाधिकारी अपने वाहनों को डीडीसी के आवास के सामने खाली मैदान में पार्क करेंगे. शेष पदाधिकारी व कर्मियों का वाहन नेहरू भवन डुमरा में पार्क किया जायेगा. हॉल के अंदर नहीं जायेंगे मंत्रीकेंद्र या राज्य सरकार के मंत्री मतगणना हॉल के अंदर नहीं जायेेंगे. साथ ही उन्हें निर्वाचन अभिकर्ता या गणन अभिकर्ता नहीं बनाया जायेगा. इसके अलावा अभ्यर्थी या उनके निर्वाचन अभिकर्ता को यदि सुरक्षा कर्मी, अंगरक्षक प्राप्त है, तो उनके सुरक्षाकर्मी या अंगरक्षक हॉल के अंदर प्रवेश नहीं करेंगे. पदाधिकारियों के अंगरक्षक भी मतगणना हॉल के अंदर नहीं जायेंगे. डीएम व प्रेक्षक के अंगरक्षक भी वेश्म तक ही सीमित रहेंगे. अभ्यर्थी या निर्वाचन अभिकर्ता मतगणना हॉल के अंदर जायेंगे, लेकिन एक समय में दोनों में से कोई एक ही कोई हॉल के अंदर रहेंगे.
मतगणना स्थल पर आने-जाने का रूट तय
मतगणना स्थल पर आने-जाने का रूट तय सीतामढ़ी. मतगणना केंद्र पर आने-जाने के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किया गया है. अभ्यर्थी, चुनाव अभिकर्ता व गणन अभिकर्ता डुमरा हवाई अड्डा मैदान में गाड़ी पार्क करेंगे. रीगा, बथनाहा, परिहार, सुरसंड व सीतामढ़ी विस क्षेत्र के अभ्यर्थी, चुनाव अभिकर्ता व गणन अभिकर्ता एमपी हाइस्कूल के पूर्वी द्वार से […]
