शास्त्र के साथ शस्त्र ज्ञान भी आवश्यक

शास्त्र के साथ शस्त्र ज्ञान भी आवश्यक फोटो नंबर- 40 भारत माता व अन्य की तसवीर पुपरी. नगर के शिवाजी प्रभात शाखा पर आरएसएस स्वयंसेवकों द्वारा शस्त्र पूजन सह विजय दिवस का आयोजन किया गया. मौके पर अक्षत, फूल व चंदन समेत अन्य सामग्री से अस्त्र व शस्त्र का पूजन किया गया. नगर संघ चालक […]

शास्त्र के साथ शस्त्र ज्ञान भी आवश्यक फोटो नंबर- 40 भारत माता व अन्य की तसवीर पुपरी. नगर के शिवाजी प्रभात शाखा पर आरएसएस स्वयंसेवकों द्वारा शस्त्र पूजन सह विजय दिवस का आयोजन किया गया. मौके पर अक्षत, फूल व चंदन समेत अन्य सामग्री से अस्त्र व शस्त्र का पूजन किया गया. नगर संघ चालक प्रो राजकुमार जोशी ने कहा कि संघ के स्वयंसेवकों द्वारा विजय दशमी उत्सव को विजय उत्सव व स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है. विजया दशमी के दिन ही भगवान राम ने रावण को एवं मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था. डॉ बलिराम केशव हेड़गेवार ने पांच छोटे-छोटे बच्चों के साथ नागपुर में संघ की स्थापना की थी. कहा कि शास्त्र ज्ञान के साथ ही शस्त्र ज्ञान भी आवश्यक है. मौके पर नगर कार्यवाह मुकेश कुमार, राजू कुमार, सौरभ, ऋषि व प्रचारक देवानंद समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >