बाहर से आ कर हुड़दंग किये तो खैर नहीं फोटो नंबर- 16 बैठक में डीएसपी, बीडीओ व अन्य बोखड़ा : प्रखंड के उर्दू मध्य विद्यालय, बोखड़ा में डीएसपी पंकज कुमार की अध्यक्षता में दोनों समुदाय की बैठक हुई. मौके पर दुर्गा पूजा व ताजिया पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर विचार-विमर्श किया गया. बताया गया है कि ताजिया समिति के पूर्व अध्यक्ष ने थाना में एक आवेदन दिया था कि सामाजिक सहयोग नहीं मिलने के चलते इस बार ताजिया का निर्माण कार्य रोक दिया गया है. बैठक में अन्य लोग ताजिया निर्माण कराने की बात कह रहे थे. अंत में प्रशासन की मौजूदगी में ताजिया का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया. यह काम मो इलियाश की निगरानी में होगा. दोनों समुदाय के 10-10 लोगों को मिला कर निगरानी दस्ता का गठन किया गया. बाहर से आने वालों की सूची डीएसपी श्री कुमार ने बताया कि डीएम व एसपी के निर्देश पर पर्व में बाहर से आने वाले लोगों की सूची बनायी जा रही है. इस काम में स्थानीय चौकीदार व विकास मित्र को लगाया गया है. कहा जा रहा है कि बाहर से आने वाले लोग युवकों को शराब पिला कर हुड़दंग कराते हैं और पुन: बाहर चले जाते हैं. ऐसे लोग पकड़े जाने पर उन्हें सरकार से निर्गत होने वाले तमाम प्रमाण पत्र बंद कर दिये जायेंगे. डीएसपी ने लोगों से कहा कि दुर्गा पूजा व ताजिया स्थल की विडियोग्राफी करायी जायेगी. मौके पर सोयेब अहमद, जयकांत यादव, आफताब आलम, परवेज अहमद, मो शाहजादे व मो गुलाब समेत अन्य मौजूद थे.
बाहर से आ कर हुड़दंग किये तो खैर नहीं
बाहर से आ कर हुड़दंग किये तो खैर नहीं फोटो नंबर- 16 बैठक में डीएसपी, बीडीओ व अन्य बोखड़ा : प्रखंड के उर्दू मध्य विद्यालय, बोखड़ा में डीएसपी पंकज कुमार की अध्यक्षता में दोनों समुदाय की बैठक हुई. मौके पर दुर्गा पूजा व ताजिया पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर विचार-विमर्श किया गया. बताया गया […]
