बारिश ने खोली विकास की पोल

फोटो नंबर- 3 बजरंग चौक, खड़का से ग्रामीण बैंक की ओर जाने वाली सड़क का हाल, 4 बिसाही की ओर जाने वाली सड़क बोखड़ा. प्रखंड के कई गांव में बुधवार को हुई बारिश ने विकास की पोल खोल कर रख दी है. प्रखंड के अधिकांश गांवों में नाला के अभाव में सड़क की उपयोगिता झूठी […]

फोटो नंबर- 3 बजरंग चौक, खड़का से ग्रामीण बैंक की ओर जाने वाली सड़क का हाल, 4 बिसाही की ओर जाने वाली सड़क बोखड़ा. प्रखंड के कई गांव में बुधवार को हुई बारिश ने विकास की पोल खोल कर रख दी है. प्रखंड के अधिकांश गांवों में नाला के अभाव में सड़क की उपयोगिता झूठी साबित हो रही है. जानकारी के अनुसार खड़का गांव के बजरंग चौक से पंचायत भवन तक जानेवाली सड़क व धरमपुर मुख्य सड़क से गांव की ओर जाने वाली संपर्क सड़क समेत कई ऐसी सड़कें हैं, जहां नाला के अभाव में हल्की बारिश होते हीं सड़क पर पानी लग जाता है. इसके चलते लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. स्थानीय लोगों में श्रीमोहन झा, कुरहर मुखिया सुनीता देवी, पंसस अर्चना ठाकुर, शंभु सहनी, फिरोज खां समेत अन्य जन प्रतिनिधियों ने बताया कि बरसात के समय गांव में जल-जमाव व कीचड़ से लोगों को काफी परेशानी होती है. नाला के अभाव में हल्की बारिश में हीं पानी लग जाता है. पर्याप्त राशि के अभाव में नाला निर्माण नहीं हो सका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >