सीतामढ़ी. साइबर फ्रॉड के चंगुल में फंसकर आठ लाख 52 हजार 67 रुपये गंवाने वाले शहर के प्रसिद्ध डॉक्टर सुशील नारायण मिश्रा के बैंक खाते में पांच लाख रुपये रिफंड कराया गया. साइबर थाने की पुलिस ने उक्त कार्रवाई की है. साइबर पुलिस के अनुसार, इस मामले में भुक्तभोगी डॉ मिश्रा ने 10 जनवरी 2025 को साइबर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया था. प्राथमिकी में मोबाइल नंबर 8769838206 से वीड़ियो कॉल करने वाले आनंद राणा एवं जया बनर्जी को आरोपित किया गया था. डॉ मिश्रा ने पुलिस को बताया था कि खुद को एलटी मार्ग थाना का इंस्पेक्टर आनंद राणा बताने वाले शख्स ने वीडियो कॉल कर किया था. जिसमें मनी लॉन्ड्रिंग का केस बताकर उक्त रुपये की ठगी की थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
