420 बोतल शराब व दो बाइक जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 300 एमएल की 420 बोतल (126 लीटर) देसी शराब व चोरी की एक बाइक समेत दो बाइक को जब्त करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया.

सुरसंड. एसपी के निर्देश पर भिट्ठा थाने की पुलिस ने रविवार की रात विशेष छापेमारी अभियान के तहत नवाही डायवर्सन के समीप एनएच-227 से नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 300 एमएल की 420 बोतल (126 लीटर) देसी शराब व चोरी की एक बाइक समेत दो बाइक को जब्त करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. तस्करों की पहचान सुरसंड थाना क्षेत्र के कोआड़ी गांव निवासी रूपलाल मुखिया के पुत्र गुड्डू कुमार, रामकिशोर मुखिया के पुत्र रामस्नेही मुखिया, रामलाल मुखिया के पुत्र कौशल मुखिया व मुख्तार राइन के पुत्र दिलकश राइन के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि उक्त सभी आरोपित पूर्व में भी शराब के मामले में जेल जा चुके हैं. तस्करों को न्यायिक हिरातस में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >