टेंपो से 415 बोतल शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

थाने की पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान सीतामढ़ी-बैरगनिया मुख्य पथ के बंसी चाचा सेतु पुल के पास टेंपो से 415 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद किया है.

सुप्पी. थाने की पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान सीतामढ़ी-बैरगनिया मुख्य पथ के बंसी चाचा सेतु पुल के पास टेंपो से 415 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद किया है. साथ ही टेंपो चालक को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया. चालक की पहचान बैरगनिया थाना क्षेत्र के भकुरहर गांव निवासी आकाश कुमार के रुप में की गयी है. थानाध्यक्ष ओम पुकार प्रिय ने बताया कि तस्करी में प्रयुक्त टेंपो(बीआर 30पी 7335) जब्त किया गया है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार टेंपो चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

ई रिक्शा से 290 बोतल शराब बरामद, तस्कर फरार

मेजरगंज. थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बुधवार को थाना क्षेत्र के मलाही बांस घाट से शराब से लदी ई रिक्शा को जब्त किया. जबकि तस्कर फरार होने में सफल हो गया. ई रिक्शा(बीआर 30 इआर 4741) से 290 बोतल शराब बरामद किया गया. इस संबंध में अज्ञात तस्कर के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

पूर्व के आर्म्स एक्ट मामले का वांछित गिरफ्तार

मेजरगंज. थाना पुलिस ने बुधवार की रात थाना क्षेत्र के डुमरी कला गांव में छापेमारी कर स्थानीय चंदन सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति पूर्व के आर्म्स एक्ट सहित अन्य मामलों में वांछित था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >