34 रक्तवीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

मारवाड़ी युवा मंच के तत्वावधान में स्व कैलाश हिसारिया की स्मृति में रेडक्रॉस सोसाइटी के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.

सीतामढ़ी. मारवाड़ी युवा मंच के तत्वावधान में स्व कैलाश हिसारिया की स्मृति में रेडक्रॉस सोसाइटी के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. मंच के अध्यक्ष अमित सर्राफ ने बताया कि मानवता की सेवा के लिए आयोजित रक्तदान शिविर का आयोजन अर्पित परशुरामपुरिया एवं आशीष चमड़िया के संयोजकत्व में किया गया. रेडक्रॉस के सचिव राजेश कुमार सुन्दरका ने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच की ओर से रेडक्रॉस ब्लड बैंक में रजत कुमार गोयनका, आलोक जालान, कन्हैया सर्राफ, अंकित कुमार सर्राफ, दीपक कुमार, अचलेंद्र कुमार झा, डॉ मो नसीबुर रहमान, चिदानंद वत्स, श्याम कुमार सिंह, बसंत हिसारिया, शुभम सरावगी, अर्पित कुमार, राम शर्राफ, रितिक हिसारिया, रोहित कुमार सरावगी, रजनीश कुमार सिंह, आशुतोष कुमार, मुरली मनोहर हिसारिया, अमित कुमार शर्मा, आयुष हिसारिया, ज्योति जालान, माधव शर्राफ, विभोर अग्रवाल, हिमांशु गोयनका, पंकज प्रसाद, आनंद परशुरामपुरिया, रौनक हिसारिया, अमित देवड़ा, कृष्णा सुन्दरका, निखिल हिसारिया, संजय कुमार हिसारिया, सौरभ कुमार हिसारिया, श्याम कुमार सुन्दरका, रोहित कुमार हिसारिया समेत 34 रक्तवीरों ने रक्तदान किया. रक्तदान के उपरांत रेडक्रॉस द्वारा रक्तवीरों को रिफ्रेशमेंट के बाद ट्रॉफी, रक्तदान प्रमाण-पत्र व तिरंगा पट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. रक्तदान शिविर को सफल बनाने में मंच के सचिव वैभव सुन्दरका, अमन हिसारिया, रेडक्रॉस के सह सचिव संजय कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष राजेश महतो, मेडिकल ऑफिसर व कार्यसमिति सदस्य डॉ अमित कुमार, कार्यसमिति सदस्य डॉ एमएन रहमान, एलटी प्रगति कुमार, एलटी जीवेश कुमार झा, सुनील कुमार, सुभाष ने योगदान दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >