आक्रामक रूप अख्तियार किये संख्यिकी स्वयंसेवक

सुरसंड : स्थानीय शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को सांख्यिकी स्वयं सेवकों की बैठक रौशन कुमार की अध्यक्षता में हुई. इसमें जगदीशपुर के विधायक दिनेश कुमार के द्वारा लिये गये निर्णय के आलोक में एवं सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में आगामी 05 फरवरी को सीतामढ़ी के ललित आश्रम में जुलूस, चक्का जाम, बिहार […]

सुरसंड : स्थानीय शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को सांख्यिकी स्वयं सेवकों की बैठक रौशन कुमार की अध्यक्षता में हुई. इसमें जगदीशपुर के विधायक दिनेश कुमार के द्वारा लिये गये निर्णय के आलोक में एवं सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में आगामी 05 फरवरी को सीतामढ़ी के ललित आश्रम में जुलूस, चक्का जाम, बिहार बंद का निर्णय लिया गया.

फिर दूसरे व तीसरे चरण के बाद गुुरिला आंदोलन व दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी आंदोलन में शामिल होने का अपील किया गया. मौके पर त्रिलोकी कुमार, पवन, अनिल, सुधा कुमारी, सोनी कुमारी, सिकिंद्र यादव, विजय लक्ष्मी कुमारी, मो सनाउल्लाह, शंकर पंजियार, देवेंद्र प्रसाद व नीरज वर्मा समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >