फोटो-7 डीलर के यहां जांच करते एसडीओ सीतामढ़ी : सदर एसडीओ संजीव कुमार ने सोमवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर मुरलिया चक के पास से खाद्यान्न से लदा ट्रक जब्त किया है. उक्त ट्रक(बीआर 06जी 1627) पर 400 बोरा चावल लदा था, जिसे चालक द्वारा सड़क किनारे खड़ा किया गया था. खास बात यह है कि चालक बथनाहा थाना क्षेत्र के मझौलिया गांव निवासी कपिश कुमार सिंह रविवार की दोपहर हीं खाद्यान्न लोड कर रीगा प्रखंड के लिए चला था. चालक के संदिग्ध इरादे को देखते हुए किसी ने एसडीओ को इसकी सूचना दे दी. जब्त ट्रक को नगर थाना लाया गया. हालांकि जांच के उपरांत कागजात सही पाये जाने पर जब्ती को क्लीन चिट दे दी गयी. परिवहन अभिकर्ता संजय कुमार सिंह ने नगर थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन दिया है. बताया जाता है कि चालक ने ट्रक में खराबी के कारण उसे साइड लगाने की बात कही थी. उधर सदर एसडीओ के नेतृत्व में आपूर्ति विभाग के कर्मियों ने मेला रोड, भवदेपुर स्थित जन वितरण प्रणाली विक्रेता संजय कुमार कर्ण के यहां जांच की, लेकिन जांच में कुछ हासिल नहीं हो सका.
जब्त खाद्यान्न मामले में क्लीन चिट
फोटो-7 डीलर के यहां जांच करते एसडीओ सीतामढ़ी : सदर एसडीओ संजीव कुमार ने सोमवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर मुरलिया चक के पास से खाद्यान्न से लदा ट्रक जब्त किया है. उक्त ट्रक(बीआर 06जी 1627) पर 400 बोरा चावल लदा था, जिसे चालक द्वारा सड़क किनारे खड़ा किया गया था. खास बात […]
