रून्नीसैदपुर : बिहार सरकार उच्च पथ परियोजना के तहत रून्नीसैदपुर से भिस्वा को जोड़ने वाली सड़क निर्माण में लगी बीएससी सी एंड सी जेवी कंपनी के मजदूरों को रविवार की रात पुन: धमकी देते हुए काम बंद करने को कहा गया है. भाकपा माओवादी के कुछ कार्यकर्ताओं के द्वारा यह धमकी दी गयी है. जानकारी के अनुसार, रविवार की रात थाना क्षेत्र के बलिगढ़ गांव के तरमा टोला के नजदीक एक मारुति कार पर पहुंचे कुछ युवकों ने कंपनी के काम से लौटे सोगारथ सहनी नामक एक मजदूर को बुला कर उससे पूछा कि तुम भी इसी सड़क निर्माण में काम करते हो. उसके द्वारा हां कहे जाने पर उसने काम करना बंद कर देने की बात कही गयी. धमकी दी कि काम बंद नहीं करने पर अंजाम बूरा होगा. उसके बाद वे युवक पुन: कार पर बैठ कर वहां से फरार हो गये. मालूम हो कि 28 जनवरी की सुबह माओवादियों ने कंपनी के चौकीदार को पत्र देकर लेवी के रुप में 10 प्रतिशत हिस्सा की मांग की गयी थी.
निर्माण कंपनी के मजदूर को धमकी
रून्नीसैदपुर : बिहार सरकार उच्च पथ परियोजना के तहत रून्नीसैदपुर से भिस्वा को जोड़ने वाली सड़क निर्माण में लगी बीएससी सी एंड सी जेवी कंपनी के मजदूरों को रविवार की रात पुन: धमकी देते हुए काम बंद करने को कहा गया है. भाकपा माओवादी के कुछ कार्यकर्ताओं के द्वारा यह धमकी दी गयी है. जानकारी […]
