महत्वपूर्ण स्थानों पर लगेगा सीसीटीवी कैमरा

फोटो नंबर- 23 बैठक में डीएम, एसपी व अन्य शिवहर : डीएम कुमार विनोद नारायण सिंह के कार्यालय में व उनकी अध्यक्षता में जिला सुरक्षा समिति की बैठक हुई, जिसमें महत्वपूर्ण सरकारी भवनों, कार्यालयों व स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्णय लिया गया. जिला वाणिज्य संघ के अध्यक्ष रामाकांत प्रसाद गुप्ता को अपने स्तर […]

फोटो नंबर- 23 बैठक में डीएम, एसपी व अन्य शिवहर : डीएम कुमार विनोद नारायण सिंह के कार्यालय में व उनकी अध्यक्षता में जिला सुरक्षा समिति की बैठक हुई, जिसमें महत्वपूर्ण सरकारी भवनों, कार्यालयों व स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्णय लिया गया. जिला वाणिज्य संघ के अध्यक्ष रामाकांत प्रसाद गुप्ता को अपने स्तर से पहल कर बड़े-बड़े दुकानों पर दुकानदारों की ओर से सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए कहा गया. जिले के भुवनेश्वरनाथ मंदिर देकुली धाम व अन्य मंदिरों की सुरक्षा के लिए मंदिर प्रबंधन को कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया. कई लोगों ने जिला प्रशासन से अंगरक्षक उपलब्ध कराने का आग्रह किया था. ऐसे लोगों के आवेदनों पर इसी माह के दूसरे सप्ताह में विचार-विमर्श किया जायेगा. मौके पर एसपी शिव कुमार झा व एसडीओ लालबाबू सिंह समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >