101 को मिलेगा जनवितरण का लाइसेंस

शिवहर : जिले में 101 जनवितरण की दुकानें खुलनी है. इसके लिए लाइसेंस के लिए अनुमंडल कार्यालय में दो से 16 फरवरी तक आवेदन प्राप्त किया जायेगा. — कहां कितनी दुकानें एसडीओ लालबाबू सिंह ने बताया कि शिवहर प्रखंड में 24, डमरी कटसरी में 18, पिपराही में 10, तरियानी में 26 व पुरनहिया में 23 […]

शिवहर : जिले में 101 जनवितरण की दुकानें खुलनी है. इसके लिए लाइसेंस के लिए अनुमंडल कार्यालय में दो से 16 फरवरी तक आवेदन प्राप्त किया जायेगा. — कहां कितनी दुकानें एसडीओ लालबाबू सिंह ने बताया कि शिवहर प्रखंड में 24, डमरी कटसरी में 18, पिपराही में 10, तरियानी में 26 व पुरनहिया में 23 दुकान के लिए लाइसेंस जारी किया जाना है. बताया कि अनुसूचित जनजाति को 16 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति के लिए एक प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए तीन प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है, जिसका मानक अनुमंडल स्तरीय होगा. आवेदन पत्र के साथ कोई शुल्क देय नहीं है. इसके लिए आवेदक के परिवार का कोई अन्य सदस्य लाइसेंसधारी नहीं होना चाहिए. आवेदक स्वयं किसी राजनीतिक पद पर नहीं हो व आवेदक आटा चक्की मिल का मालिक नहीं होना चाहिए, इसका शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >