नानपुर : थाना क्षेत्र के ददरी गांव में दहेज की खातिर एक विवाहिता की हत्या कर शव जला देने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में मृतका शोभा कुमारी की माता पार्वती देवी ने रविवार को प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष नफीस अहमद ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. जानकारी के अनुसार, पुपरी थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी ओपेंद्र महतो की पत्नी पार्वती देवी ने अपने आवेदन में बताया है कि लगभग पांच वर्ष पूर्व अपनी लाडली बेटी शोभा कुमारी की शादी हिंदू रीति-रिवाज से ददरी निवासी सीताराम महतो के पुत्र दुखहरण महतो के साथ किया था. शादी में अपनी क्षमता के मुताबिक दहेज आदि भी दिया था. परंतु इसके बाद भी वर पक्ष की ओर से डेढ़ लाख रुपया एवं एक बाइक की मांग को लेकर शोभा को प्रताडि़त किया जा रहा था. शोभा के ससुर ने मोबाइल पर बताया था कि शोभा बहुत बीमार है. सूचना पर जब वह अपने पुत्री के घर पहुंची तो पता चला कि ससुराल वालों ने हत्या कर शव जला दिया है.
विवाहिता की हत्या कर शव जलाया
नानपुर : थाना क्षेत्र के ददरी गांव में दहेज की खातिर एक विवाहिता की हत्या कर शव जला देने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में मृतका शोभा कुमारी की माता पार्वती देवी ने रविवार को प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष नफीस अहमद ने बताया कि मामले की छानबीन की जा […]
