37 हाइस्कूलों में संगीत शिक्षक का होगा नियोजन

(पेज चार के लिए)सीतामढ़ी : जिले के 37 राजकीय, अल्पसंख्यक व प्रोजेक्ट उच्च माध्यमिक विद्यालयों में संगीत शिक्षक का नियोजन होगा. इस बाबत माध्यमिक शिक्षक के निदेशक आरबी चौधरी ने डीडीसी के अलावा नगर परिषद व नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र भेज नियोजन से संबंधित बातों की जानकारी दी है. पत्र में कहा […]

(पेज चार के लिए)सीतामढ़ी : जिले के 37 राजकीय, अल्पसंख्यक व प्रोजेक्ट उच्च माध्यमिक विद्यालयों में संगीत शिक्षक का नियोजन होगा. इस बाबत माध्यमिक शिक्षक के निदेशक आरबी चौधरी ने डीडीसी के अलावा नगर परिषद व नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र भेज नियोजन से संबंधित बातों की जानकारी दी है. पत्र में कहा है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा वैकल्पिक विषय समूह अंतर्गत जिस विद्यालय संगीत विषय अध्यापन किया जायेगा, उसी विद्यालय में संगीत शिक्षक की इकाई आवंटित की जायेगी. बालिका विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर संगीत शिक्षक की इकाई का आवंटन होगा. नियोजन के लिए 26 फरवरी तक इसी तरह आवेदन लिये जायेंगे. — दक्षता परीक्षा सात को नव सृजित माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षकों के साथ-साथ पुस्तकालय अध्यक्षों के लिए सात फरवरी को दक्षता परीक्षा आयोजित की गयी है. यह परीक्षा में विद्या भारती, शांति नगर में होगी. कुल 164 शिक्षकों भाग लेंगे. बताया गया है कि शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण शिक्षकों के लिए यह परीक्षा आवश्यक नहीं है, जबकि सभी नियोजित पुस्ताकालय अध्यक्ष इस परीक्षा के पात्र है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >