फोटो नंबर-3, चोरी के बाद बिखरा सामान — 10 भर सोना, एक लैपटॉप, एक मोबाइल व कीमती कपड़ा की चोरी– जांच में पहुंचे डीएसपी, इंस्पेक्टर व थानाध्यक्षप्रतिनिधिबाजपट्टी : थाना क्षेत्र के बनगांव गोट निवासी किसान ओमप्रकाश झा के घर से गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने तकरीबन तीन लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली. गृहस्वामी श्री झा के अनुसार चोरों ने 10 भर सोना, एक लैपटॉप, एक मोबाइल व कीमती कपड़ों की चोरी की है. चोरी की शिकायत मिलने पर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार व सहायक अवर निरीक्षक अखिलेश सिंह सशस्त्र बलों के साथ अहले सुबह पहुंचे. उसके बाद एसडीपीओ एम रहमान व इंस्पेक्टर ललित कुमार यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे. सभी ने जांच-पड़ताल करते हुए गृहस्वामी से पूछताछ की. पुलिस को श्री झा के पुत्र राजीव झा ने बताया कि सभी लोग रात्रि में खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सो गये थे. छत के रास्ते से चोर घर के अंदर प्रवेश कर गये. राजीव झा का कमरा बाहर से बंद कर दूसरे कमरे में घुस गये. वहां उनका छोटा भाई सोया हुआ था. चोरों ने आलमीरा से सूटकेस निकाल लिया. चोरों ने जाते वक्त बेड पर रखा लैपटॉप व मोबाइल भी उठा लिया. सूटकेस तोड़ कर सोना व कीमती कपड़ा निकाल लिया. चोरी की घटना रात्रि एक से डेढ़ बजे के बीच की बतायी जाती है. राजीव झा के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
बनगांव में तीन लाख की चोरी
फोटो नंबर-3, चोरी के बाद बिखरा सामान — 10 भर सोना, एक लैपटॉप, एक मोबाइल व कीमती कपड़ा की चोरी– जांच में पहुंचे डीएसपी, इंस्पेक्टर व थानाध्यक्षप्रतिनिधिबाजपट्टी : थाना क्षेत्र के बनगांव गोट निवासी किसान ओमप्रकाश झा के घर से गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने तकरीबन तीन लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर […]
