फोटो नंबर-27 मौजूद सांसद व अन्य शिवहर : जदयू के नेता सह राज्य सभा सदस्य आरसीपी सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार केवल भाषणों एवं आश्वासनों पर चल रही है. चुनाव के दौरान जनता से किया गया एक भी वादा पूरा नहीं कर सकी है. कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल की कीमत में भारी गिरावट के बावजूद मात्र आठ रुपया पेट्रोल का कीमत घटा है. उस अनुपात में मात्र 30 रुपया पेट्रोल बेचा जाना चाहिए. किसानों को लाभ पहुंचाने, युवाओं को रोजगार देने का उनका वादा टॉय-टॉय फिस्स रह गया है. भाजपा की कारगुजारी को युवा मतदाता समझ गये है. वोट में 10 फीसदी से अधिक की गिरावट हुई है. जदयू नेता ने अतिथि भवन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा और कहा कि स्वयं नौ लाख का कोट पहनते हैं, जबकि गरीबों की हालत बिगड़ती जा रही है. रसोई गैस सब्सिडी के नाम पर गरीब जनता की परेशानी बढ़ा दी गयी है. उन्होंने 15 फरवरी को गांधी मैदान पटना में आयोजित रैली में भाग लेने की अपील की. मौके पर जिलाध्यक्ष कमलेश पांडेय, जिला प्रभारी व संगठन मंत्री संजय मालाकार, विजय विकास, युगल किशोर सिंह, मो आफताब, रामनाथ पटेल, रमण सिंह, रसुल खान व नथुनी चौधरी मूर्तिकार समेत अन्य मौजूद थे.
आश्वासनों पर चल रही केंद्र सरकार
फोटो नंबर-27 मौजूद सांसद व अन्य शिवहर : जदयू के नेता सह राज्य सभा सदस्य आरसीपी सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार केवल भाषणों एवं आश्वासनों पर चल रही है. चुनाव के दौरान जनता से किया गया एक भी वादा पूरा नहीं कर सकी है. कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल की कीमत में भारी […]
