केंद्रीय टीम ने एमडीएम का लिया जायजा

सीतामढ़ी : केंद्रीय टीम ने गुरुवार को बथनाहा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय जोंका टोला टंडसपुर, बथनाहा कन्या, मझगमा, गोढि़या टोला, मध्य विद्यालय भलुआहा व सोनबरसा में एमडीएम का जायजा लिया. टीम ने लोगों से पूछा कि एमडीएम पर जो राशि खर्च हो रही है वह कम है या पर्याप्त? एमडीएम में उपयोग की जाने वाली […]

सीतामढ़ी : केंद्रीय टीम ने गुरुवार को बथनाहा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय जोंका टोला टंडसपुर, बथनाहा कन्या, मझगमा, गोढि़या टोला, मध्य विद्यालय भलुआहा व सोनबरसा में एमडीएम का जायजा लिया. टीम ने लोगों से पूछा कि एमडीएम पर जो राशि खर्च हो रही है वह कम है या पर्याप्त? एमडीएम में उपयोग की जाने वाली सामग्री व वर्तमान व्यवस्था से संतुष्ट हैं या नहीं? बच्चे एमडीएम के तहत स्कूल में भोजन करते है या नहीं? लोगों की बातों व सुझावों को टीम ने नोट किया. — टीम से शिकायत प्राथमिक विद्यालय बथनाहा कन्या में निरीक्षण के दौरान प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि रसोइया को काफी कम पैसा मिलता है. एमडीएम से प्रधान शिक्षक को अलग रखने की जरुरत है. इसकी जिम्मेदारी गांव के स्वयं सेवकों को दी जानी चाहिए. स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था होनी चाहिए. एमडीएम के चलते स्कूलों में गुटबाजी है और बच्चे पढ़ नहीं पाते है. मौके पर एमडीएम के जिला प्रभारी जय शंकर ठाकुर, बीइओ रामायण हाजरा व प्रखंड एमडीएम प्रभारी राकेश कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >