फोटो नंबर-18 कलश यात्रा में शामिल कुंवारी कन्याएं तरियानी : प्रखंड के नरवाड़ा गांव में महारानी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गयी, जिसमें 1011 कुंवारी कन्याएं शामिल हुई. कन्याएं राम जानकी मंदिर बेलवा मठ स्थित पोखर से जल लेकर गांव का भ्रमण करते हुए नरवारा चौक तक गयी. बताया गया है कि आजादी के पूर्व महारानी का मंदिर था जो जीर्ण-शीर्ण हो गया था. ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर का निर्माण कराया गया है. यहां 30 जनवरी को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की जायेगी. 31 जनवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम है. शिक्षक अवधेश कुमार सिंह द्वारा पूजा की जा रही है. कलश यात्रा में पूजा समिति के अध्यक्ष उपेंद्र चौधरी, इश्की लाल राय, पूर्व सैनिक रामश्रेष्ठ चौधरी, कृष्णनंदन मिश्र व संजीव कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह समेत अन्य शामिल थे.
कलश यात्रा में 1011 कन्याएं शामिल
फोटो नंबर-18 कलश यात्रा में शामिल कुंवारी कन्याएं तरियानी : प्रखंड के नरवाड़ा गांव में महारानी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गयी, जिसमें 1011 कुंवारी कन्याएं शामिल हुई. कन्याएं राम जानकी मंदिर बेलवा मठ स्थित पोखर से जल लेकर गांव का भ्रमण करते हुए नरवारा चौक तक गयी. बताया गया […]
