घायल मुखिया संजय से मिलने पहुंचे सांसद

फोटो नंबर-12, मुखिया से हालचाल पूछते सांसद– थानाध्यक्ष पर आरोपित को नजरअंदाज करने का आरोपसीतामढ़ी : जदयू के राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह गुरुवार को शहर स्थित डॉ वरुण कुमार सिंह के नर्सिंग होम में भरती सोनबरसा मुखिया संजय महतो से मिलने पहुंचे. सांसद ने मुखिया व उनकी पत्नी जद यू नेत्री आरती प्रधान से घटना […]

फोटो नंबर-12, मुखिया से हालचाल पूछते सांसद– थानाध्यक्ष पर आरोपित को नजरअंदाज करने का आरोपसीतामढ़ी : जदयू के राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह गुरुवार को शहर स्थित डॉ वरुण कुमार सिंह के नर्सिंग होम में भरती सोनबरसा मुखिया संजय महतो से मिलने पहुंचे. सांसद ने मुखिया व उनकी पत्नी जद यू नेत्री आरती प्रधान से घटना को लेकर बातचीत की. श्रीमती प्रधान ने सांसद को बताया कि समाजसेवा की भावना के कारण उनके पति का कद इलाके में बढ़ता जा रहा है. जो कई लोगों को रास नहीं आ रहा है. यही कारण है कि उनके पति के हत्या का प्रयास किया गया. मुखिया श्री संजय को स्थायी रूप से सुरक्षा देने की मांग की गयी. बता दें कि 13 जनवरी की सुबह सोनबरसा बाजार में टहलते समय अपराधियों ने मुखिया संजय महतो को गोली मार दी थी.श्रीमती प्रधान ने सांसद को बताया कि अब तक हत्या की घटना में शामिल चार अपराधियों को पकड़ा जा चुका है, लेकिन मुख्य आरोपित फरार हैं. श्रीमती प्रधान ने स्थानीय थानाध्यक्ष पर मुख्य आरोपित को नजरअंदाज करने का आरोप लगायी. सांसद ने मुखिया को स्थायी सुरक्षा दिलाने की दिशा में आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया. सांसद ने मुखिया की जान बचाने के लिए डॉ वरुण को भी बधाई दी. कहा कि जीवन-मृत्यु के बीच जूझ रहे मुखिया संजय की जान बचा कर उन्होंने बिहार स्तर पर ख्याति प्राप्त की है. मौके पर जिलाध्यक्ष रामजीवन प्रसाद, जदयू के वरीय नेता ललन सर्राफ, राणा रंधीर सिंह चौहान, राजेश चौधरी, नागेंद्र प्रसाद सिंह, प्रो अमर सिंह, किरण गुप्ता, सुरेंद्र पटेल, सत्येंद्र कुशवाह, राहुल कुमार सिंह व पंकज कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >