संत रविदास की जयंती मनी

सीतामढ़ी : भाजपा महादलित मंच के तत्वावधान में गुरुवार को स्थानीय भरतिया धर्मशाला परिसर में संत शिरोमणि रविदास की जयंती मनायी गयी. समारोह की अध्यक्षता करते हुए मंच के जिलाध्यक्ष जय नारायण राउत ने कहा कि सभी महादलितों को संत रविदास के बताये मार्ग पर चलना चाहिए, तभी महादलितों का विकास होगा. महिला मोरचा की […]

सीतामढ़ी : भाजपा महादलित मंच के तत्वावधान में गुरुवार को स्थानीय भरतिया धर्मशाला परिसर में संत शिरोमणि रविदास की जयंती मनायी गयी. समारोह की अध्यक्षता करते हुए मंच के जिलाध्यक्ष जय नारायण राउत ने कहा कि सभी महादलितों को संत रविदास के बताये मार्ग पर चलना चाहिए, तभी महादलितों का विकास होगा. महिला मोरचा की उपाध्यक्ष गायत्री देवी ने सभी महादलित परिवार की महिलाओं को स्वयं पढ़ने तथा लड़कियों को पढ़ाने की सलाह दी, ताकि संत रविदास के बारे में जान सके. कार्यक्रम का संचालन मंच के महामंत्री मनोज चौधरी ने की. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार, उपाध्यक्ष निर्मल कुमार ब्याहुत, नगर अध्यक्ष विजय प्रसाद स्वर्णकार, संजय प्रसाद, श्याम बाबू पासवान उर्फ मुन्ना, लक्ष्मी राम, अरुण ठाकुर, हीरा राम, मोती राम, रतन राम, गौतम राउत समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >