अधिक से अधिक सदस्य बनाने की अपील

सीतामढ़ी : भाजपा महिला मोरचा की बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष इंदिरा पांडेय की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान श्रीमती पांडेय ने पार्टी सदस्यों से ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने की अपील की. उन्होंने सदस्यों से सक्रिय बनने को कहा तथा सदस्यता का गुर सिखाया. साथ हीं टॉल फ्री नंबर-18002662020 पर मिस्ड कॉल कर सदस्य बनाने […]

सीतामढ़ी : भाजपा महिला मोरचा की बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष इंदिरा पांडेय की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान श्रीमती पांडेय ने पार्टी सदस्यों से ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने की अपील की. उन्होंने सदस्यों से सक्रिय बनने को कहा तथा सदस्यता का गुर सिखाया. साथ हीं टॉल फ्री नंबर-18002662020 पर मिस्ड कॉल कर सदस्य बनाने पर जोर दिया. महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ने की अपील की. भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी बनाने का संकल्प दोहराया गया. बैठक में विभिन्न मंडलों के लिए सदस्यता प्रभारी बनाया गया. इनमें पूनम शर्मा को सीतामढ़ी, मृदुला को डुमरा, सिंहासनी देवी को मोहनी मंडल, इंदिरा पांडेय को भासर मछहा व बथनाहा, संतोषी कुमारी को बोखड़ा व पुपरी, अपर्णा शर्मा को नानपुर, गायत्री देवी को खैरवा, तेतरी देवी को जाफरपुर व रूपौली एवं इंदिरा देवी को बसौल एवं मधकौल का सदस्यता प्रभारी बनाया गया है. बैठक में किरण प्रसाद, मुन्नी खातून, बालवीर प्रसाद चुन्नु, रेणु देवी, सुधांशु शेखर झा, मो अताबुल अंसारी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >