युवकों की राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका

फोटो नंबर- 5 दीप प्रज्वलित करते अतिथि नानपुर : सिरसी पंचायत भवन में नेहरू युवा केंद्र की ओर से युवा नेतृत्व व सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन मुखिया लालबाबू बैठा, एसीटी हर्षनाथ झा व सीएफआइबी की सदस्य संतोषी कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. प्रशिक्षण में अमित […]

फोटो नंबर- 5 दीप प्रज्वलित करते अतिथि नानपुर : सिरसी पंचायत भवन में नेहरू युवा केंद्र की ओर से युवा नेतृत्व व सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन मुखिया लालबाबू बैठा, एसीटी हर्षनाथ झा व सीएफआइबी की सदस्य संतोषी कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. प्रशिक्षण में अमित चौधरी, राजा झा, गौतम कुमार, रौशन, आशीष, बबीता, दीप माला, रागिनी, मेनका व पुतुल समेत अन्य शामिल हुए. युवक व युवतियों को राष्ट्र निर्माण में भूमिका व अन्य विषयों के साथ उनके दायित्वों की जानकारी दी गयी. युवा क्लब व महिला मंडल के गठन की जानकारी दी गयी. अध्यक्षता सत्येंद्र चौरसिया ने की. मौके पर अनिल कुमार सिंह, विकास मित्र नागेश्वर राम, सरपंच रंजीता देवी व सुरेंद्र कुमार झा समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >