चोरौत : प्रखंड के मोसाढ़ी गांव स्थित भाजपा के प्रखंड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मो असफाक के आवास पर कार्यकर्ताओं की एक बैठक मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई. इसमें अल्पसंख्यक समाज के करीब डेढ़ दर्जन लोगों को पार्टी के टॉल फ्री नंबर 18002662020 के माध्यम से सदस्य बनाया गया.
मौके पर राज्य गन्ना प्रकोष्ठ के संयोजक विश्वनाथ मिश्रा ने कहा कि भाजपा जाति व मजहब की नहीं बल्कि आम जनता की विकास की बात करती है. क्योंकि विकसित समाज से ही देश का विकास संभव है. विरोधी पार्टी भाजपा को मजहबी पार्टी कह कर बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं.
मौके पर विपिन कुमार चौधरी, मो अमानुल्लाह, मो अंसारूल, मो इसरारूल हक, मो नौसाद, मो कलीमुद्दीन, ध्रुवकांत झा, आनंद झा व स्वाधीन झा समेत अन्य मौजूद थे.
