बस की ठोकर से एक की मौत

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच-77 पर लगमा गांव के समीप मंगलवार की शाम बस की ठोकर से एक व्यक्ति की मौके पर हीं मौत हो गयी. मृतक की पहचान रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के धनुषी गांव निवासी किशोरी सिंह के रूप में की गयी है. बताया गया है कि सीतामढ़ी से बस मुजफ्फरपुर जा रही थी. संबंधित […]

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच-77 पर लगमा गांव के समीप मंगलवार की शाम बस की ठोकर से एक व्यक्ति की मौके पर हीं मौत हो गयी. मृतक की पहचान रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के धनुषी गांव निवासी किशोरी सिंह के रूप में की गयी है. बताया गया है कि सीतामढ़ी से बस मुजफ्फरपुर जा रही थी. संबंधित बस के संबंध में पता नहीं चल सका है. घटना के विरोध में ग्रामीण लगमा के समीप शव को सड़क पर रख जाम किये हुए हैं. समाचार लिखे जाने तक जाम समाप्त नहीं हो सका था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >