सीतामढ़ी : जिले के सुरसंड प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय, दीवारी मतौना के परिसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-161 में आयोजित आमसभा में ग्रामीणों ने जम कर हंगामा किया. ग्रामीणों का आरोप था कि मेधा सूची को नजरअंदाज कर सीडीपीओ मीरा कुमारी सेविका का चयन कर रही है. दो घंटा हंगामा के बाद सीडीपीओ व डाटा ऑपरेटर कृष्णा कुमार वापस हो गये. ग्रामीणों ने यह भी बताया कि वार्ड सदस्य बीनू सिंह पूर्व में सूचित कर चुकी थी कि वह आवश्यक कार्य वश आमसभा में उपस्थित नहीं हो पायेंगी. बावजूद आमसभा का आयोजन किया गया था. इसी प्रकार पुष्पा सिंह भी चयन पर असंतोष व्यक्त करते हुए सीडीपीओ को आवेदन दे चुकी है.
सेविका के चयन को ले आमसभा में हंगामा
सीतामढ़ी : जिले के सुरसंड प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय, दीवारी मतौना के परिसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-161 में आयोजित आमसभा में ग्रामीणों ने जम कर हंगामा किया. ग्रामीणों का आरोप था कि मेधा सूची को नजरअंदाज कर सीडीपीओ मीरा कुमारी सेविका का चयन कर रही है. दो घंटा हंगामा के बाद सीडीपीओ व डाटा ऑपरेटर […]
