शैक्षणिक संस्थानों में भी हुआ झंडोत्तोलन

फोटो नंबर-38 झंडोत्तोलन करते आरपीएफ निरीक्षणसीतामढ़ी : जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में भी झंडोत्तोलन हुआ. विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया. फुलवारी द किड्स होम स्कूल में निदेशक संजय शर्मा, बाल ज्ञान लोक स्कूल सीमरा में निदेशक रामेश्वर सिंह, उर्दू बालक स्कूल राजोपट्टी में अध्यक्ष जहीदा खातून, मदरसा रहमानिया, मेहसौल में अध्यक्ष मो […]

फोटो नंबर-38 झंडोत्तोलन करते आरपीएफ निरीक्षणसीतामढ़ी : जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में भी झंडोत्तोलन हुआ. विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया. फुलवारी द किड्स होम स्कूल में निदेशक संजय शर्मा, बाल ज्ञान लोक स्कूल सीमरा में निदेशक रामेश्वर सिंह, उर्दू बालक स्कूल राजोपट्टी में अध्यक्ष जहीदा खातून, मदरसा रहमानिया, मेहसौल में अध्यक्ष मो अरमान अली, निराला बेबी फाउंडेशन पब्लिक स्कूल में निदेशक अम्ब्रीश कुमार निराला ने झंडोत्तोलन किया. रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ, जिसका उद्घाटन स्कूल की प्राचार्य अर्पणा सिंह ने फीता काट कर किया. सरस्वती ज्ञान पीठ, भवदेपुर गोट में प्राचार्य सुधीर कुमार, टाइनी टाट्स पब्लिक स्कूल में एहतसाम हुसैन, आवासीय ग्लोबल स्कूल डुमरा में बीडीओ सन्नी सौरभ, आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल रामपदार्थ नगर में निदेशक प्रो नरेंद्र कुमार व श्री जानकी संस्कृत उच्च विद्यालय में सचिव अभिषेक मिश्रा की मौजूदगी में प्रभारी प्रधान शिक्षक हर्षनाथ झा ने झंडात्तोलन किया.– यहां भी हुआ झंडोत्तोलन स्थानीय रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ कार्यालय परिसर में आरपीएफ निरीक्षक एसएन राम, स्टेशन परिसर में अधीक्षक जगदंबा प्रसाद, जीआरपी परिसर में थानाध्यक्ष इमरान आलम ने झंडोत्तोलन किया और तिरंगा को सलामी दी. इधर, प्रेस क्लब में अध्यक्ष अमिताभ कुमार, नगर थाना में इंस्पेक्टर विमल कुमार सिंह, नगर परिषद कार्यालय में सभापति सुवंश राय व मेहसौल ओपी परिसर में प्रभारी मो अलाउद्दीन ने झंडोत्तोलन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >