बस से कुचल कर युवक की मौत

मेजरगंज : डुमरी-रीगा रोड में हलीमपुर गांव के पास मंगलवार की दोपहर बस(मंगला ट्रेवल्स) से कुचल कर एक युवक की मौत हो गयी. मृतक अमित कुमार सिंह(25 वर्ष) गांव के राम नारायण सिंह का पुत्र था. वह बस पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था, इसी बीच पांव फिसलने के कारण वह बस के नीचे […]

मेजरगंज : डुमरी-रीगा रोड में हलीमपुर गांव के पास मंगलवार की दोपहर बस(मंगला ट्रेवल्स) से कुचल कर एक युवक की मौत हो गयी. मृतक अमित कुमार सिंह(25 वर्ष) गांव के राम नारायण सिंह का पुत्र था. वह बस पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था, इसी बीच पांव फिसलने के कारण वह बस के नीचे आ गया. चालक बिना कुछ समझे बस चला दिया जिससे कुचल कर उसकी मौत हो गयी. दुर्घटना के बाद बस(बीआर 1जी 9042) का चालक बस छोड़ कर फरार हो गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ किया तथा रीगा रोड को जाम कर दिया. सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाने के सअनि कामख्या नारायण सिंह एवं अरविंद कुमार सिंह मौके पर पहुंच कर छानबीन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >