फोटो नंबर-8 कप के साथ दोनों टीम डुमरा : गणतंत्र दिवस पर डुमरा स्टेडियम मैदान में प्रशासन एकादश व चिकित्सक एकादश के बीच फैन्सी क्रिकेट मैच हुआ. प्रशासन की टीम 12 ओवर में तीन विकेट पर 105 रन बनायी, जिसमें मनीष कुमार ने सबसे अधिक 72 रन बनाये. चिकित्सक की टीम निर्धारित ओवर में पांच विकेट खोकर मात्र 82 रन बना सकी. प्रशासन की टीम के मनीष को ‘मैन ऑफ द मैच’ का खिताब दिया गया. जिला जज संजय प्रिय ने विजेता व उप विजेता टीम को कप प्रदान किया.– दोनों टीम के खिलाड़ी प्रशासन की टीम के कप्तान सदर एसडीओ संजीव कुमार थे. टीम में न्यायिक अधिकारी क्रमश: मनीष द्विवेदी, आलोक कुमार पांडेय, अक्षय कुमार, विपिन लवन्या, रंजन कश्यप, एडीएम डीएन मंडल, डीडीसी राम शंकर प्रसाद, एसडीसी केके उपाध्याय, डीसीएलआर सदर संदीप कुमार, खेल पदाधिकारी ओम प्रकाश शामिल थे. चिकित्सक की टीम के कप्तान डा जेएस प्रसाद थे. टीम में डा अजय कुमार, डा अभिषेक, डा एसएस झा, डा अविनाश, डा राजेश, डा आलोक, डा प्रवीण व डा अमित समेत अन्य शामिल थे.
फैन्सी मैच में प्रशासन एकादश जीता
फोटो नंबर-8 कप के साथ दोनों टीम डुमरा : गणतंत्र दिवस पर डुमरा स्टेडियम मैदान में प्रशासन एकादश व चिकित्सक एकादश के बीच फैन्सी क्रिकेट मैच हुआ. प्रशासन की टीम 12 ओवर में तीन विकेट पर 105 रन बनायी, जिसमें मनीष कुमार ने सबसे अधिक 72 रन बनाये. चिकित्सक की टीम निर्धारित ओवर में पांच […]
