फैन्सी मैच में प्रशासन की टीम बाजी मारी

फोटो नंबर-25 विजेता टीम को शील्ड देते अधिकारी शिवहर : गणतंत्र दिवस पर सोमवार को नवाब हाईस्कूल के परिसर में जिला प्रशासन व वरीय नागरिकों के बीच फैन्सी फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. डीएम कुमार विनोद नारायण सिंह ने बॉल को उछाल मैच का शुभारंभ किया. जिला प्रशासन की टीम दो-एक से जीत हासिल […]

फोटो नंबर-25 विजेता टीम को शील्ड देते अधिकारी शिवहर : गणतंत्र दिवस पर सोमवार को नवाब हाईस्कूल के परिसर में जिला प्रशासन व वरीय नागरिकों के बीच फैन्सी फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. डीएम कुमार विनोद नारायण सिंह ने बॉल को उछाल मैच का शुभारंभ किया. जिला प्रशासन की टीम दो-एक से जीत हासिल की. बाद में नागरिक टीम ने विजेता जिला प्रशासन की टीम को शील्ड देकर पुरस्कृत किया. वही जिला प्रशासन की ओर से डीएम व एसपी शिव कुमार झा ने उप विजेता टीम को शील्ड देकर पुरस्कृत किया. मौके पर डीडीसी अशोक कुमार सिंह, एसडीओ लालबाबू सिंह, भू-अर्जन पदाधिकारी प्रभात कुमार, साइंस फॉर सोसाइटी के अध्यक्ष अजब लाल चौधरी व जदयू नेता हरिद्वार राय पटेल समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >