सर्वस्व न्योछावर कर पूर्वजों ने दिलायी आजादी : संजय

सीतामढ़ी : गणतंत्री दिवस के अवसर पर हेलेंस स्कूल परिसर में चेयरमैन संजय सिंह ने विद्यालय के संस्थापक सिद्धेश्वर सिंह व मधु सिंह की मौजूदगी में झंडोत्तोलन किया. इससे पूर्व विद्यालय के स्काउट व गाईड ने मनोहारी प्रदर्शन के साथ श्री सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर देकर झंडोत्तोलन के लिए आमंत्रित किया. कई छात्रों ने […]

सीतामढ़ी : गणतंत्री दिवस के अवसर पर हेलेंस स्कूल परिसर में चेयरमैन संजय सिंह ने विद्यालय के संस्थापक सिद्धेश्वर सिंह व मधु सिंह की मौजूदगी में झंडोत्तोलन किया. इससे पूर्व विद्यालय के स्काउट व गाईड ने मनोहारी प्रदर्शन के साथ श्री सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर देकर झंडोत्तोलन के लिए आमंत्रित किया.

कई छात्रों ने बाइक पर मानव समूह की कई आकृतियां बनाते हुए स्टंट प्रदर्शन किया और विद्यालय के चारों हाउस के छात्रों ने मनोहरी झांकियां प्रस्तुत किये. मौके पर प्राचार्या चंदा सिन्हा ने कहा कि अगर हमारे पूर्वजों में त्याग, बलिदान व राष्ट्र की आजादी पर सर्वस्व न्योछावर करने का जज्बा नहीं होता तो आज हमारा देश स्वतंत्र व सम्प्रभु नहीं होता. हमें अपने पूर्वजों व देश प्रेमियों से सिख लेने व संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाये रखने की जरूरत है.

सुविधाओं की घोषणा कार्यक्रम के दौरान चेयर मैन श्री सिंह ने कक्षा नर्सरी से दो तक पूर्णत: डिजिटल बनाने व स्मार्ट क्लास की व्यवस्था करने, नर्सरी से पंचम तक के लिए अलग भवन, प्राइमरी कक्षाओं के लिए प्ले एंड लर्न के साथ मल्टी प्ले सिस्टम, बॉस्केट बॉल व ग्राउंड समेत अन्य सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा किया. बाद में सांस्कृतक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आकर्षक प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम का संचालन प्रशांत सिंह व संदीप सिंह ने किया मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >