— मोताबील को आइओ ने कारगिल चौक से पकड़ा– एक माह पूर्व पति ने दर्ज करायी थी अपहरण की प्राथमिकी– दो वर्ष पहले मोताबील के साथ घर छोड़ कर भागी थी अर्चनारीगा : स्थानीय पुलिस ने सोमवार को सिराही गांव से शिक्षिका के अपहरण मामले में आरोपित मो मोतालीब अंसारी को सीतामढ़ी नगर के कारगिल चौक से गिरफ्तार कर लिया. अपहृत शिक्षिका अर्चना कुमारी राजकीय प्राथमिक विद्यालय, इसलामपुर में पदस्थापित है. बताया जाता है कि अर्चना का गांव के मो मोतालीब अंसारी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. इस संबंध में अर्चना के पति अशोक ठाकुर ने एक माह पूर्व अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी. वहीं ग्रामीणों ने वरीय पदाधिकारियों को हस्ताक्षरयुक्त आवेदन देकर बताया है कि अर्चना दो वर्ष पहले गांव के मो मोताबील अंसारी के साथ भागी थी. ग्रामीणों के दबाव पर मोताबील उसे गांव में छोड़ कर भाग गया था. इधर मामले का अनुसंधान कर रहे अनि उमाशंकर मांझी एवं सअनि दिनेश प्रसाद यादव को मोताबील के सीतामढ़ी में होने का पता चला तो उसे दबोच लिया. — अर्चना का लिखा नोट मिलाअपहरण के एक माह बाद भी अर्चना का कोई सुराग नहीं मिला है. अलबत्ता पुलिस को अर्चना द्वारा लिखा गया एक नोट मिला है. इस नोट के मिलने से कांड के अनुसंधान में नया मोड़ आ गया है. नोट में अर्चना ने लिखा है कि उसके घर छोड़ने का कारण सिर्फ उसके परिवार के लोग है. गांव के लोगों का कोई दोष नहीं है. पति भी दोषी नहीं है. वह अपने परिवार के अन्य सदस्यों से तंग आकर घर छोड़ दी है. उसने यहां तक कहा है कि वह आत्महत्या तक कर सकती है.
शिक्षिका अपहरण मामले का आरोपित गिरफ्तार
— मोताबील को आइओ ने कारगिल चौक से पकड़ा– एक माह पूर्व पति ने दर्ज करायी थी अपहरण की प्राथमिकी– दो वर्ष पहले मोताबील के साथ घर छोड़ कर भागी थी अर्चनारीगा : स्थानीय पुलिस ने सोमवार को सिराही गांव से शिक्षिका के अपहरण मामले में आरोपित मो मोतालीब अंसारी को सीतामढ़ी नगर के कारगिल […]
