गांव की स्थिति पर भाषण प्रतियोगिता

— बीडीओ की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित — सफल प्रतिभागी गणतंत्र दिवस पर होंगे पुरस्कृत रून्नीसैदपुर : गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित हिंदी भवन के कबीर सभागार में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. आजादी के 67 साल बाद गांवों की स्थिति […]

— बीडीओ की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित — सफल प्रतिभागी गणतंत्र दिवस पर होंगे पुरस्कृत रून्नीसैदपुर : गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित हिंदी भवन के कबीर सभागार में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. आजादी के 67 साल बाद गांवों की स्थिति पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रखंड के सीआरसी स्तर पर चयनित विभिन्न विद्यालयों के 22 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. जदयू के वरिष्ठ नेता राजेश चौधरी व प्रखंड प्रमुख संगीता देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. जदयू नेता श्री चौधरी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहन मिलता है. कहा, गांवों की प्रतिभा को उजागर करने के लिए प्रत्येक प्रखंडों में स्टेडियम निर्माण कराये जाने की योजना है. भाषण प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों के नामों की घोषणा गणतंत्र दिवस के दिन की जायेगी व उन्हें पुरस्कृत किया जायेगा. मौके पर बीडीओ नीरज आनंद, बीइओ द्वय जयजयराम राय व बालेश्वर चौधरी, पंसस भूपेंद्र प्रसाद नारायण सिंह, रामचंद्र सिंह, मुकेश कुमार तिवारी व शिक्षक निशांत झा समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >