मुख्य झंडोत्तोलन का अंतिम रिहर्सल

फोटो नंबर-6 परेड के निरीक्षण का पूर्वाभ्यास करते डीएम व एसपी, 7 परेड में शामिल सुरक्षा बल सीतामढ़ी : गणतंत्र दिवस की तैयारी पूरे जोर-शोर से चल रही है. प्रशासन के स्तर से तैयारी करीब-करीब पूरी कर ली गयी है. विभिन्न स्कूलों में भी शिक्षक व बच्चे गणतंत्र दिवस के दिन विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन […]

फोटो नंबर-6 परेड के निरीक्षण का पूर्वाभ्यास करते डीएम व एसपी, 7 परेड में शामिल सुरक्षा बल सीतामढ़ी : गणतंत्र दिवस की तैयारी पूरे जोर-शोर से चल रही है. प्रशासन के स्तर से तैयारी करीब-करीब पूरी कर ली गयी है. विभिन्न स्कूलों में भी शिक्षक व बच्चे गणतंत्र दिवस के दिन विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारी में जुटे हुए है. कई स्कूलों में उस दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया है तो कई स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होना है. इधर, मुख्य झंडोत्तोलन डुमरा हवाई अड्डा मैदान में होना है. यहां पर डीएम डा प्रतिमा झंडोत्तोलन करेंगी. उससे पूर्व डीएम व एसपी संयुक्त रूप से परेड की सलामी लेने के साथ ही परेड का निरीक्षण करेंगे. — परेड में स्काउट व गाइड भी मुख्य झंडोत्तोलन कार्यक्रम में परेड के लिए विभिन्न सुरक्षा बलों के अलावा स्काउट व गाइड के भी बच्चे शामिल हो रहे है. दोपहर में प्रशासन की ओर से फैन्सी मैच का आयोजन किया गया है. हालांकि यह मैच किसके-किसके बीच होगा और किस चीज का मैच होगा, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है. हर वर्ष की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस की संध्या में नेहरू भवन, डुमरा में पांच बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इधर, शुक्रवार को डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से परेड के निरीक्षण का फाइनल रिहर्सल किया. सदर एसडीओ द्वारा कार्यक्रम स्थल पर आधा दर्जन से अधिक दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है तो एसपी के आदेश पर पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >