झंडोत्तोलन का समय निर्धारित

पुपरी : गणतंत्र दिवस समारोह के सफल संचालन को एसडीओ अखिलेश कुमार ने विचार-विमर्श के बाद समय निर्धारित कर दिये हैं. बताया गया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर अनुमंडल कार्यालय में सुबह नौ बजे, अधिवक्ता संघ कार्यालय में 9:10 बजे, रेडक्रॉस सोसाइटी कार्यालय में 9:15 बजे, प्रखंड व अंचल कार्यालय में […]

पुपरी : गणतंत्र दिवस समारोह के सफल संचालन को एसडीओ अखिलेश कुमार ने विचार-विमर्श के बाद समय निर्धारित कर दिये हैं. बताया गया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर अनुमंडल कार्यालय में सुबह नौ बजे, अधिवक्ता संघ कार्यालय में 9:10 बजे, रेडक्रॉस सोसाइटी कार्यालय में 9:15 बजे, प्रखंड व अंचल कार्यालय में 9:20 बजे, बाल विकास परियोजना कार्यालय में 9:35 बजे, पीएचसी में 9:45 बजे, अनुमंडल पुलिस कार्यालय में 10:15 बजे, बालिका उच्च विद्यालय में 10:30 बजे, एलएम उच्च विद्यालय में 10:35 बजे, निबंधन कार्यालय में 10:40 बजे, बाजार समिति परिसर में 10:50 बजे, बाबा नागेश्वरनाथ शिवालय ट्रस्ट में 11 बजे, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय में 11:10 बजे, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण अवर प्रमंडल कार्यालय में 11:20 बजे व सहायक अभियंता भवन निर्माण कार्यालय परिसर में 11:30 बजे झंडोत्तोलन किया जायेगा. इसके तैयारी की जिम्मेवारी संबंधित कार्यालय के पदाधिकारी व कर्मी को दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >