श्री साई पैलेस होटल का शुभारंभ

सीतामढ़ी : नगर के डुमरा रोड नाहर चौक स्थित श्री साई पैलेस होटल का गुरुवार को शुभारंभ हुआ. आधुनिक सुविधाओं से लैस उक्त होटल का उद्घाटन समाजसेविका सुमित्रा देवी ने फीता काट कर किया. इस अवसर पर होटल के मालिक कमल प्रसाद गुप्ता एवं सुकोमल कुमार ने शहर के गणमान्य अतिथियों का स्वागत करते हुए […]

सीतामढ़ी : नगर के डुमरा रोड नाहर चौक स्थित श्री साई पैलेस होटल का गुरुवार को शुभारंभ हुआ. आधुनिक सुविधाओं से लैस उक्त होटल का उद्घाटन समाजसेविका सुमित्रा देवी ने फीता काट कर किया. इस अवसर पर होटल के मालिक कमल प्रसाद गुप्ता एवं सुकोमल कुमार ने शहर के गणमान्य अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि होटल में विशेष भेज रेस्टुरेंट की भी व्यवस्था की गयी है. मुंबई से यहां आये रेस्टुरेंट संचालक मनोज प्रसाद ने कहा कि पहली बार शहर के लोगों को एक बिल्कुल अलग रेस्टुरेंट का लुफ्त मिलेगा. इतना हीं नहीं इस होटल द्वारा पहली बार होम डिलिवरी एवं छात्रों के लिए मासिक डिब्बा सिस्टम की शुरुआत की जा रही है. मौके पर मनोज प्रसाद, अभय प्रसाद, डॉ दीपक कुमार चौधरी, रामनरेश सिंह, संजीव पतंजलि, रामलोचन गुप्ता आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >