पूजा के दौरान उपद्रव किये तो कार्रवाई

फोटो नंबर- 31 बैठक में एसडीओ व अन्य अधिकारी पुपरी : सरस्वती पूजा को ले गुरुवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक एसडीओ अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें पूजा समिति के अध्यक्ष, सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि व गण्यमान्य शामिल हुए. पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को संकल्प लिया गया. एसडीओ श्री […]

फोटो नंबर- 31 बैठक में एसडीओ व अन्य अधिकारी पुपरी : सरस्वती पूजा को ले गुरुवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक एसडीओ अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें पूजा समिति के अध्यक्ष, सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि व गण्यमान्य शामिल हुए. पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को संकल्प लिया गया. एसडीओ श्री सिंह ने पूजा व लाउडस्पीकर के उपयोग के लिए लाइसेंस लेने को कहा. पूजा के दौरान अशांति फैलाने व विसर्जन मार्ग में फेरबदल करने वाले पूजा समितियों पर कार्रवाई होगी. इसी तरह की बात थानाध्यक्ष सुधीर कुमार व बीडीओ मनीष कुमार ने भी पूजा समितियों से कही. मौके पर सीओ ओमप्रकाश, पूर्व मुखिया रामवृक्ष यादव, मो इसरारूल हक पप्पू, शादिक हुसैन, पंसस अरविंद चौधरी, जमालुद्दीन दानिश व महताब खान समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >