मो कमर बने युवा अल्पसंख्यक मंच के जिलाध्यक्ष

छात्र अल्पसंख्यक एकता मंच के कमेटी का गठन– मो कमर राजा युवा अल्पसंख्यक मंच के जिलाध्यक्ष बने– छात्र अल्पसंख्यक मंच के जिला कमेटी का विस्तार– नगर में पांच हजार युवाओं एवं छात्रों को जोड़ने का लक्ष्यसीतामढ़ी : छात्र अल्पसंख्यक एकता मंच की बैठक बुधवार को गांधी मैदान में जिलाध्यक्ष मुन्ना भाई की अध्यक्षता में हुई. […]

छात्र अल्पसंख्यक एकता मंच के कमेटी का गठन– मो कमर राजा युवा अल्पसंख्यक मंच के जिलाध्यक्ष बने– छात्र अल्पसंख्यक मंच के जिला कमेटी का विस्तार– नगर में पांच हजार युवाओं एवं छात्रों को जोड़ने का लक्ष्यसीतामढ़ी : छात्र अल्पसंख्यक एकता मंच की बैठक बुधवार को गांधी मैदान में जिलाध्यक्ष मुन्ना भाई की अध्यक्षता में हुई. छात्र एवं युवा अल्पसंख्यक एकता मंच के संस्थापक मो तनवीर अहमद ने विचार-विमर्श करने के बाद सर्वसम्मति से युवा अल्पसंख्यक एकता मंच के मो कमर राजा नुयान को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया. मो असरफुल को नगर अध्यक्ष, मो रियाज अंसारी को प्रधान महासचिव सह मीडिया प्रभारी, सैफरूल्लाह अंसारी को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया. श्री अहमद ने कहा कि युवा अध्यक्ष मो कमर नुमानी के बनने से संगठन मजबूत होगा. छात्र अल्पसंख्यक एकता मंच के जिलाध्यक्ष मुन्ना भाई ने कहा कि मंच के जिला कमेटी का विस्तार किया गया है. जिसमें मो रहमत अली को उपाध्यक्ष, मो शाकिर हुसैन को प्रधान महासचिव सह मीडिया प्रभारी, मो मंसूर हसन को प्रधान सचिव, मो फरहान अली को नगर उपाध्यक्ष, मो अरबी खान को सचिव, मो गुड्डू रेजा को नगर संगठन सचिव, मो तौसिफ राणा को महामंत्री सह संगठन प्रभारी, मो इमरान को नगर सचिव, मो तनवीर हसन को नगर महासचिव तथा मो निजामुद्दीन को जिले के सभी प्रखंडों का प्रभारी नियुक्त किया गया है. दो सप्ताह के अंदर जिले के सभी प्रखंड अध्यक्षों का चुनाव कर लिया जायेगा. नगर अध्यक्ष मो जमशैद खान ने कहा कि जल्द नगर में सदस्यता अभियान शुरू किया जायेगा. नगर से पांच हजार युवाओं एवं छात्रों को संगठन से जोड़ने की तैयारी की जा रही है. बैठक में मो अनवर रेजा, मो गालिब, मो बाबर, अरमान अहमद, मो रहमान समेत दर्जनों छात्र एवं युवा उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >