मदरसों के बच्चे पोशाक व छात्रवृत्ति से वंचित

— नानपुर प्रखंड के मदरसों का मामला — सुविधा दिलाने को डीएम से शिकायत नानपुर : जिला जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महासचिव रजाउल्लाह कासमी ने डीएम से प्रखंड के तीन सरकारी मदरसों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को पोशाक व छात्रवृत्ति की राशि उपलब्ध कराने की मांग की है. डीएम को दिये आवेदन में श्री कासमी […]

— नानपुर प्रखंड के मदरसों का मामला — सुविधा दिलाने को डीएम से शिकायत नानपुर : जिला जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महासचिव रजाउल्लाह कासमी ने डीएम से प्रखंड के तीन सरकारी मदरसों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को पोशाक व छात्रवृत्ति की राशि उपलब्ध कराने की मांग की है. डीएम को दिये आवेदन में श्री कासमी ने बताया है कि सरकार संस्कृत व मदरसा के छात्रों को उक्त सुविधा मुहैया कराने की घोषणा कर चुकी है. जिले के कई मदरसा के छात्रों को लाभ मिला भी है, फिर नानपुर प्रखंड के मदरसा जामिया मोहम्मदिया, दारूल ओलूम इसलामिया व मदरसा रसीदिया राजपूर के छात्र-छात्राओं को वंचित क्यों किया जा रहा है. गत वर्ष भी इन मदरसों के बच्चों को वंचित कर दिया गया था. आवेदन में यह भी बताया गया है कि अगर 15 दिनों के अंदर लाभ नहीं दिया गया तो अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ चरणबद्ध आंदोलन करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >