प्रभात खबर टोलीसीतामढ़ी : एसपी हरि प्रसाथ एस के निर्देश पर पुलिस ने मंगलवार की रात विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर 12 वारंटी को गिरफ्तार किया है. नगर थाना की पुलिस ने इंस्पेक्टर विमल कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी कर मो जाहिद को मेहसौल वार्ड संख्या-13 से, दिलजान अंसारी, बिकाऊ अंसारी को बरियारपुर तथा मो मुजीम अंसारी को बिनमा टोला से गिरफ्तार कर लिया. वहीं मवेशी व्यापारी से डेढ़ लाख की लूट मामले में संलिप्त डब्लू कुमार उर्फ डब्ला को मिरचाईपट्टी से गिरफ्तार किया है. नगर थाना में उसके विरुद्ध आधा दर्जन से ऊपर आपराधिक मामले दर्ज है. बेलसंड प्रतिनिधि के अनुसार, थानाध्यक्ष लालबाबू प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पचनौर गांव निवासी राजू राय एवं हरिशंकर राय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. बथनाहा प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय थाने की पुलिस ने कांड संख्या-306/14 के आरोपित वीरेंद्र दास एवं राम प्रगास दास को मैवी से गिरफ्तार कर लिया. मेजरगंज प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय थाने की पुलिस ने मारपीट के एक मामले में आरोपित वरन साह एवं पुत्र संतोष साह को गिरफ्तार कर लिया. संतोष की गिरफ्तारी बुधवार को बैंक ऑफ बड़ौदा के नजदीक से हुई है. बेला प्रतिनिधि के अनुसार, थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने मंगलवार की रात चगेनमा गांव निवासी चंदेश्वर प्रसाद एवं मुजौलिया निवासी संजय राम को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
एस ड्राइव में 12 वांरटी गिरफ्तार
प्रभात खबर टोलीसीतामढ़ी : एसपी हरि प्रसाथ एस के निर्देश पर पुलिस ने मंगलवार की रात विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर 12 वारंटी को गिरफ्तार किया है. नगर थाना की पुलिस ने इंस्पेक्टर विमल कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी कर मो जाहिद को मेहसौल वार्ड संख्या-13 से, दिलजान अंसारी, बिकाऊ अंसारी को बरियारपुर तथा […]
